Monday, June 2, 2025
Homeदुनियाट्रम्प को गिफ्ट में ₹3400 करोड़ का प्लेन मिलेगा: कतर दुनिया...

ट्रम्प को गिफ्ट में ₹3400 करोड़ का प्लेन मिलेगा: कतर दुनिया का सबसे महंगा गिफ्ट दे रहा; इसी हफ्ते दौरे पर जाएंगे ट्रम्प


वॉशिंगटन DC55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कतर गिफ्ट में बोइंग 747-8 जंबो जेट दे सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसी हफ्ते 14 मई को कतर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस दौरान कतर सरकार उन्हें लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट कर सकती है। इस विमान की कीमत 400 मिलियन डॉलर (करीब 3400 करोड़ रुपए) है।

ट्रम्प के कतर दौर पर इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। यह गिफ्ट किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाला अब तक का सबसे महंगा विदेशी उपहार होगा। हालांकि ऐलान के बाद भी ट्रम्प को यह गिफ्ट अभी नहीं मिलेगा।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने तक इसमें समय लग सकता है। ट्रम्प 2029 में राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने से कुछ वक्त पहले ही इस विमान का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ट्रम्प को मिलने वाले बोइंग 747-8 की 5 तस्वीरें…

बोइंग 747-8 जंबो जेट, जिसे "फ्लाइंग पैलेस" भी कहा जाता है, अपनी लग्जरी और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है। यह बोइंग 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा वर्जन है।

बोइंग 747-8 जंबो जेट, जिसे “फ्लाइंग पैलेस” भी कहा जाता है, अपनी लग्जरी और उन्नत तकनीक के लिए फेमस है। यह बोइंग 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा वर्जन है।

बोइंग 747-8 को VIP कॉन्फिगरेशन के दौरान 40-100 पैसेंजर्स के लिए लग्जरी सुइट्स में बदला जा सकता है। इसमें मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी फैसिलिटी है।

बोइंग 747-8 को VIP कॉन्फिगरेशन के दौरान 40-100 पैसेंजर्स के लिए लग्जरी सुइट्स में बदला जा सकता है। इसमें मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी फैसिलिटी है।

इस प्लेन में चार GEnx-2B टर्बोफैन इंजन हैं। इसके साथ ही आधुनिक ग्लास कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम है। मिसाइल से सुरक्षा के लिए काउंटरमेजर्स के तौर पर इंफ्रारेड जैमर जैसी सुविधाएं हैं।

इस प्लेन में चार GEnx-2B टर्बोफैन इंजन हैं। इसके साथ ही आधुनिक ग्लास कॉकपिट और नेविगेशन सिस्टम है। मिसाइल से सुरक्षा के लिए काउंटरमेजर्स के तौर पर इंफ्रारेड जैमर जैसी सुविधाएं हैं।

लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।

लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।

यह प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1,100 किमी/घंटा) से उड़ सकता है। इसके साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।

यह प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1,100 किमी/घंटा) से उड़ सकता है। इसके साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।

पद से हटने के बाद भी प्लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं ट्रम्प

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प इस विमान को अस्थायी तौर पर एयर फोर्स वन के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। एयर फोर्स वन अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान होता है। फिलहाल ट्रम्प का निजी विमान ‘ट्रम्प फोर्स वन’ एक पुराना 757 जेट है, जो 1990 के दशक का है। इसे 2011 में खरीदा गया था।

कतर का प्लेन अभी के फोर्स वन से कहीं ज्यादा आधुनिक और शानदार है। हालांकि कतर ने अभी इसके बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। बीबीसी के मुताबिक सरकार के प्रवक्ता अली अल-अंसारी ने कहा कि प्लेन के ट्रांसफर को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है।

वहीं, सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रम्प के कार्यकाल के अंत में यह प्लेन उनकी लाइब्रेरी को दान कर दिया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि गिफ्ट मिलने के बाद भी ट्रम्प इस प्लेन का तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सुरक्षा मंजूरी मिलने में कुछ समय लग सकता है।

गिफ्ट में मिलने के बाद भी ट्रम्प सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने तक बोइंग 747-8 जंबो जेट विमान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसमें कुछ सालों का वक्त लग सकता है।

गिफ्ट में मिलने के बाद भी ट्रम्प सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने तक बोइंग 747-8 जंबो जेट विमान का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसमें कुछ सालों का वक्त लग सकता है।

बोइंग 747-8 प्लेन को देखने गए थे ट्रम्प

ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान दो बोइंग 747 को आधुनिक बनाने के लिए एक सौदा किया था, जिसका इस्तेमाल नए एयर फोर्स वन विमान के रूप में किया जाता। लेकिन बोइंग के साथ हुए सौदे में बार-बार देरी के कारण बजट 2 अरब डॉलर (17 हजार करोड़ रुपए) से ज्यादा हो गया है।

बोइंग ने कहा कि प्लेन की डिलीवरी में साल 2027 तक का वक्त लग सकता है। ट्रम्प इससे नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वह विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

इसके बाद ट्रम्प फरवरी में कतर के 747-8 प्लेन को देखने गए थे। तब यह प्लेन फ्लोरिडा में पाम बीच एयरपोर्ट पर खड़ा था।

इसके बाद ट्रम्प से पूछा गया था कि क्या वो बोइंग की जगह एयरबस का प्लेन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तब उन्होंने कहा था कि नहीं, मैं बोइंग की जगह एयरबस के बारे में नहीं सोच रहा हूं, लेकिन मैं एक इस्तेमाल किया हुआ विमान खरीद सकता हूं और उसमें बदलाव कर सकता हूं।

सबसे महंगे गिफ्ट को लेकर विवाद भी शुरू

ट्रम्प को मिलने वाले इस लग्जरी गिफ्ट को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। अमेरिकी संविधान के पारिश्रमिक खंड (एमोल्यूमेंट्स क्लॉज) के मुताबिक सरकारी पद पर बैठा कोई भी इंसान बिना कांग्रेस (संसद) की सहमति के किसी भी राजा या विदेशी राज्य से कोई गिफ्ट या उपाधि नहीं ले सकता है।

इस उपहार को लेकर अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह उपहार ट्रम्प के कारोबारी हितों और उनकी राष्ट्रपति जिम्मेदारियों के बीच गैप को दिखाता है।

सेंट लुईस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ की एक्सपर्ट कैथलीन क्लार्क का कहना है- ट्रम्प का मानना ​​है कि वह जांच से बच सकते हैं। ट्रम्प की पॉलिसीज पर्सनल संपत्ति जमा करने की है। वहीं, सीनेट में अल्पसंख्यक नेता चक शूमर ने ट्रम्प के अमेरिका फर्स्ट नारे का मजाक उड़ाया है।

ट्रम्प अभी जिस प्लेन से उड़ते हैं उसके बारे में जानिए

ट्रम्प फिलहाल बोइंग 747-200B का एयरफोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बोइंग 747-200B अपनी सुरक्षा, संचार, और कमांड क्षमताओं के कारण दुनिया का सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक चलते-फिरते ऑफिस की तरह है।

वैसे तो दो बोइंग 747-200B विमान हैं, जिन्हें एक साथ तैयार रखा जाता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति की सवारी वाला विमान ही एयर फोर्स वन कहलाता है। इस प्लेन की खूबियां जानिए।

ट्रम्प बोले- कतर का अच्छा कदम

ट्रम्प ने कतर सरकार से गिफ्ट मिलने की खबर को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस उपहार को लेकर बेवजह सवाल उठा रहे हैं।

ट्रम्प ने लिखा-

QuoteImage

रक्षा विभाग को मुफ्त में एक 747 विमान मिल रहा है, जो 40 साल पुराने एयर फोर्स वन को अस्थायी तौर पर बदल देगा। लेकिन डेमोक्रेट्स को यह बात पसंद नहीं। वे चाहते हैं कि हम इसके लिए मोटी रकम चुकाएं।

QuoteImage

वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इस विवाद को लेकर कहा कि कोई भी उपहार कानून के दायरे में ही स्वीकार किया जाएगा।

ट्रम्प का कारोबार मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है। हाल ही में उनकी कंपनी ने कतर में एक नए गोल्फ रिसॉर्ट की घोषणा की है, जो कतर सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के साथ साझेदारी में बन रहा है। ऐसे में इस उपहार को ‘रिश्वत’ या ‘हितों’ के तौर पर देखा जा रहा है।

————————–

ट्रम्प से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

ट्रम्प आज सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचेंगे:राष्ट्रपति बनने के बाद पहली आधिकारिक विदेश यात्रा; US में ₹50 लाख करोड़ निवेश करेगा सऊदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचेंगे। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प की यह पहली औपचारिक विदेश यात्रा है। इससे पहले वे पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 26 अप्रैल को वेटिकन पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments