Sunday, June 1, 2025
Homeस्त्री - Womenगर्मियों में आम खाने के अनेक फायदे: दशहरी से अल्फांसो तक,...

गर्मियों में आम खाने के अनेक फायदे: दशहरी से अल्फांसो तक, भारत के विशेष आम की किस्में, डाइट में इन तरीकों से करें शामिल


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मियों के मौसम में बाजारों में आम की बहार आ जाती है। रस से भरे, मीठे और सुगंधित आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं।

भारत में आम की कई किस्में पाई जाती हैं। दशहरी, लंगड़ा, केसर, अल्फांसो जैसी किस्सें हर इलाके का स्वाद और पहचान बन चुकी हैं। आम में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। साथ ही पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करते हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि आम सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसे डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है?
  • भारत में आम की प्रमुख किस्में कौन सी हैं?

एक्सपर्ट: अनु अग्रवाल, डाइटीशियन और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर

सवाल- आम खाने के फायदे क्या हैं?

जवाब- डाइटीशियन अनु अग्रवाल बताती हैं कि आम में विटामिन A, C और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही आम में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। हालांकि आम हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है।

सवाल- आम को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

जवाब- आम स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहद फायदेमंद है। इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चाहे आप वजन घटा रहे हों या बस कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हों। आम में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ताजगी भी देते हैं। नीचे दिए गए ग्राफिक में समझिए कि आम को किन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सवाल- किस राज्य में कौन सी किस्म का आम ज्यादा होता है?

जवाब- भारत को आम का गढ़ माना जाता है और हर राज्य की अपनी खास किस्म होती है। उत्तर प्रदेश में दशहरी आम सबसे ज्यादा मिलता है, जो मीठा और रसदार होता है। महाराष्ट्र में हापुस (अल्फांसो) आम बेहद लोकप्रिय है, जिसकी खुशबू और स्वाद लाजवाब होता है।

आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली आम रेशे रहित और हल्का मीठा होता है। बिहार में चौसा आम अपनी तेज खुशबू और मिठास के लिए जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में हिमसागर आम पाए जाते हैं, जबकि गुजरात में केसर आम अपनी खास खुशबू और रंग के लिए प्रसिद्ध है। तेलंगाना में हिमायत (इमाम पासंद) आम भी स्वाद में बेमिसाल होता है। इस तरह भारत के हर राज्य में आम की अलग-अलग खास किस्में मिलती हैं, जो उस क्षेत्र के स्वाद और पसंद को दर्शाती हैं।

सवाल- आम को अपनी डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि आम जैसे मौसमी फल को अगर सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए तो यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन, इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल पर भी पॉजिटिव असर डालता है।

दरअसल हर समय बॉडी रिक्वायरमेंट अलग होती है। सुबह शरीर को एनर्जी चाहिए, दोपहर में पाचन सबसे एक्टिव होता है और शाम को कुछ हल्का लेकिन सैटिस्फाइंग खाना बेहतर होता है। इसी के आधार पर आम को शेक, स्मूदी, आमरस, सलाद या अचार जैसी अलग-अलग रूपों में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

नीचे दिए गए समय के अनुसार सुझाव और उनके पीछे के वैज्ञानिक कारण समझकर आप आम को ज्यादा स्मार्ट और हेल्दी तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सुबह बनाए स्मूदी

सुबह आम-स्मूदी बना सकते हैं। ये एनर्जी से भरपूर नाश्ता है। पचाने में आसान है और दिन की अच्छी शुरुआत देता है। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें। इससे आम की गर्मी कम होती है और फाइटिक एसिड जैसे तत्व निकल जाते हैं, जो पाचन में मददगार होते हैं।

इसके अलावा आम शेक (बिना शक्कर के) भी बना सकते हैं। इसके लिए ठंडे दूध में आम मिलाकर बिना शक्कर के पी सकते हैं। चाहें तो थोड़ा ओट्स और दालचीनी मिलाकर हेल्दी बना सकते हैं। ध्यान रखें कि खाली पेट आम खाने से परहेज करना चाहिए। इसे नाश्ते के बाद या नाश्ते के साथ खाना बेहतर है।

पाचन के लिए दोपहर में बनाएं आमरस या सलाद

दोपहर में पाचन तंत्र सबसे एक्टिव होता है। इस समय आमरस या आम के टुकड़ों को सलाद में शामिल करना फायदेमंद होता है। यह पाचन में हेल्प करता है और शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है।

शाम को खाएं आम का अचार या सलाद

शाम के समय हल्का लेकिन संतुलित भोजन लेना बेहतर होता है। ऐसे में आम का अचार या ताजे कटे आम के टुकड़ों वाला सलाद एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल स्वादिष्ट लगता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। सलाद में खीरा, टमाटर, पुदीना और थोड़ा नींबू मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है।

अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आम को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

………………..

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- शरीर को ठंडा रखता सत्तू:देता इंस्टेंट एनर्जी, पाचन तंत्र बनाए मजबूत, डॉक्टर से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए

सत्तू पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी शेल्फ लाइफ बहुत अच्छी है। इसे बिना पकाए भी खाया जा सकता है। सत्तू का कूलिंग एजेंट इसे गर्मियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक बनाता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments