Monday, May 19, 2025
Homeभारतदेश के 30 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान: UP-राजस्थान के 50...

देश के 30 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान: UP-राजस्थान के 50 जिलों में अलर्ट; ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तापमान 40°C पार


नई दिल्ली/भुवनेश्वर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली, राजस्थान और यूपी के कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश हुई।

देश के 30 राज्यों में आज रविवार को आंधी-बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान हवाएं 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले 2 दिन में अधिकतर राज्यों का तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि इस बार देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।

राजस्थान के कोट, भरतपुर समेत कई जिलों में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। आगरा में बीते दिन 80KM की रफ्तार से हवाएं चलीं, कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए।

शनिवार को ओडिशा के 16 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 42.7°C संबलपुर का रहा। पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है, तापमान 40.0°C पार जा सकता है।

समय से 4 दिन पहले मानसून की दस्तक संभव

मानसून देश में इस बार तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2018 में 29 मई को मानसून आया था।

IMD ने बताया कि 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

अगले तीन के दिन मौसम का हाल 12 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। साथ ही हल्की बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान 40°C के करीब जा सकता है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

13 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है।

14 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेंगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 5 सिस्टम करा रहे बारिश, भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश में आज आंधी का अलर्ट

मध्यप्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ बारिश करा रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। IMD (मौसम विभाग) के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 30 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, 12 मई को भी बरसात की संभावना, 13 मई से बदलेगा मौसम

राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कोटा और भरतपुर में बादल छाने के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 11 मई को 30 जिलों और 12 मई को 27 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। हालांकि 13 मई से यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगेगा। पूरी खबर पढ़ें…

यूपी: 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 10 जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के करीब, प्रयागराज सबसे गर्म

यूपी के कुछ जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं,उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम का असर पूर्वी,तराई और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों तक सिमट कर रह गया है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 4 दिन चढ़ेगा पारा बढ़ेगी गर्मी, बस्तर संभाग में अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी बढ़ सकती है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: शिमला में हुई झमाझम बारिश, शिलारू में 43.6 मिलीमीटर बादल बरसे, अगले 3 दिन बरसात के आसार

हिमाचल के शिमला जिले के ज्यादातर भागों में आज अच्छी बारिश हुई। शिलारू में सबसे ज्यादा 43.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जुब्बड़हट्टी में 34.5 मिलीमीटर, कटोला में 28.3, राजगढ़ में 27, जतोन बैराज में 22 और शिमला में 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से मौसम बदलेगा, ओले गिरेंगे; बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे बाद अगले 5 दिनों तक कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।यह मौसम चेतावनी 8 से 12 मई तक प्रभावी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को पंजाब में हालात सामान्य रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments