Sunday, June 15, 2025
Homeदुनियावर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में चीनी वैज्ञानिक गिरफ्तार, बिना इजाजत के जैविक...

वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका में चीनी वैज्ञानिक गिरफ्तार, बिना इजाजत के जैविक सामग्री भेजने का आरोप


52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में एक और चीनी वैज्ञानिक को जैविक सामग्री की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी रविवार को डेट्रॉइट एयरपोर्ट पर हुई, जब वैज्ञानिक चीन से अमेरिका पहुंची। इससे पहले भी ऐसे ही एक अन्य मामले में दो चीनी वैज्ञानिकों पर कार्रवाई की गई थी।

एफबीआई के अनुसार, यह वैज्ञानिक वुहान की हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पीएचडी कर रही है और मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक साल का शोध प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अमेरिका आई थी। उस पर आरोप है कि उसने बिना सरकारी अनुमति के कीड़ों से जुड़ी जैविक सामग्री पहले ही मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक लैब को भेजी थी।

एफबीआई ने बताया कि जैविक सामग्री को किताब में छिपाकर भेजा गया था, जिसे पिछले साल और इस साल की शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने जब्त कर लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments