Sunday, July 13, 2025
Homeस्त्री - Womenखाली पेट चाय और बिस्किट खाने से बढ़ता इंफ्लेमेशन: आज ही...

खाली पेट चाय और बिस्किट खाने से बढ़ता इंफ्लेमेशन: आज ही ये आदत छोड़ें, अपनाएं 4 हेल्दी ऑप्शन, पाचन रहेगा दुरुस्त

[ad_1]

5 घंटे पहलेलेखक: संदीप सिंह

  • कॉपी लिंक

भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। वे खुद को फ्रेश महसूस करने के लिए चाय पीना जरूरी समझते हैं। अक्सर चाय के साथ बिस्किट, रस्क या कोई हल्का-फुल्का स्नैक्स खाना भी आम बात है। लेकिन रोजाना की यह आदत हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

चाय के साथ शुगरी या कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स का कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। साथ ही डाइजेशन सिस्टम पर भी बुरा असर डालता है। अगर आप पहले से ही डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह आदत आपके लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

तो चलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि चाय के साथ किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि-

  • कौन सी चीजें ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक कर सकती हैं?
  • चाय के साथ स्नैक्स में क्या खाना बेहतर है?

एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, नई दिल्ली

सवाल- चाय के साथ कौन-कौन सी चीजें खाने से बचना चाहिए?

जवाब- कई लोग सुबह चाय के साथ ब्रेड, बिस्किट, रस्क, पापड़ी या टी-केक जैसे हल्के स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। ये चीजें भले ही सामान्य और हल्की लगती हों, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। खासकर जब इन्हें खाली पेट या चाय (जिसमें शुगर हो) के साथ लिया जाए। ऐसा करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

दरअसल, इन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और ग्लाइसेमिक लोड (GL) ज्यादा होता है। इससे दिन भर थकान, कमजोरी या शुगर लेवल में इनबैलेंस्ड हो सकता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए-

सवाल- चाय के साथ शुगर और कार्बोहाइड्रेट वाले स्नैक्स खाने से पाचन तंत्र पर क्या असर होता है?

जवाब- बिस्किट, रस्क या पापड़ी जैसी चीजों में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और शुगर होती है, जिन्हें पचने में वक्त लगता है। जब इन्हें खाली पेट चाय के साथ लिया जाता है तो ये जल्दी पचकर ब्लड में शुगर छोड़ती हैं, जिससे डाइजेशन सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इनमें मौजूद ट्रांस फैट और शुगर पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे पेट में भारीपन, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा शुगर और रिफाइंड फूड पाचन तंत्र में सूजन और जलन भी पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इसका सेवन करने से गैस्ट्राइटिस या अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सवाल- चाय के साथ सुबह कौन-कौन सी चीजें खाना बेहतर है?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि सुबह चाय के साथ ऐसी हेल्दी चीजें खाएं, जो आसानी से पच जाए और आपके पाचन तंत्र को सही रखें। इससे आपका दिन अच्छा शुरू होगा और सेहत भी बनी रहेगी। कुछ अच्छे विकल्प ये हो सकते हैं, जैसेकि मूंगफली, बादाम, ओट्स या घर का बना नमकीन नाश्ता जैसे मूंग दाल चिल्ला या सब्जियों वाला पराठा। ऐसे खाने से आपको एनर्जी भी मिलेगी और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।

सवाल- चाय के साथ ये चीजें खाना क्यों फायदेमंद है?

जवाब- ये लो ग्लाइसेमिक लोड (Low GL) वाली चीजें होती हैं, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाती हैं। इससे शरीर को लगातार और स्थिर एनर्जी मिलती है और शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। जब आप चाय के साथ प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजें खाते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।

सवाल- अगर आप बेड टी के आदी हैं तो किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- अगर आप बेड टी के आदी हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर न डाले।

1. खाली पेट चाय न पिएं

चाय को खाली पेट पीने से एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय में कैफीन होता है, जो पेट में एसिड पैदा कर सकता है। इसलिए चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता करें या कुछ खा लें।

2. चाय में शक्कर कम रखें

चाय में अधिक शक्कर(चीनी) ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है, जिससे दिनभर थकान और कमजोरी हो सकती है। इसलिए जितना हो सके शक्कर की मात्रा कम रखें या नेचुरल स्वीटनर्स जैसे शहद को चाय में मिलाकर पिएं।

3. हर्बल चाय का विकल्प चुनें

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, मिंट टी या अदरक-तुलसी की चाय का सेवन करें। ये पाचन के लिए फायदेमंद होती हैं।

4. चाय के साथ हैवी स्नैक्स से बचें

चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड या अन्य ऑयली फूड आइटम्स को खाने से बचें। इनकी बजाय हेल्दी स्नैक्स जैसे नट्स, फल या ओट्स का सेवन करें।

5. चाय की आदत को कम करें

दिन में ज्यादा चाय पीना भी सेहत के लिए सही नहीं है। दिनभर में 2-3 कप से ज्यादा चाय न पिएं, ताकि आपकी नींद, पाचन और सेहत पर बुरा असर न पड़े।

…………………………

ये खबर भी पढ़ें…

क्या आपको भी वर्कआउट के बाद होता है मसल्स पेन:डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय, बरतें ये 15 जरूरी सावधानियां

आपने अक्सर देखा होगा कि वर्कआउट की शुरुआत में मसल्स में तेज दर्द होता है। आमतौर पर ये दर्द संकेत है कि मसल्स मेहनत कर रही हैं और धीरे-धीरे मजबूत हो रही हैं। लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो ये किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments