Sunday, June 1, 2025
HomeभारतMP-छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले 2 दिन बरसात का अलर्ट: 22...

MP-छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले 2 दिन बरसात का अलर्ट: 22 राज्यों में आज आंधी-बारिश होगी; UP-झारखंड में गर्मी और उमस की चेतावनी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Rainfall | UP Kerala Mumbai Delhi Forecast Alert

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के 38 जिलों में आज आंधी चलने का अलर्ट है। राजस्थान के 11 जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 मई से कई शहरों में हीटवेव की आशंका जताई है।

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं कल 9 जिलों में मौसम खराब रहा, जबकि 3 जिलों में बादल छाए रहे। तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिहार के 5 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इधर झारखंड में आज और कल लू चलेगी। 15 और 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद यानी 17 मई से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भी पारा 43 डिग्री पार कर चुका है। 19 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। अगले एक हफ्ते में तापमान 4 से 5 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से तीन बच्चे चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। राज्य के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट ?

  • 15 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 70 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी-बारिश हो सकती है। तेलंगाना और केरल में ओले गिरने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आंधी और बिजली गिरने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।
  • 16 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
  • 17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments