Saturday, June 28, 2025
Homeमनोरंजनडेब्यू के समय ऋतिक से तुलना पर अभिषेक बच्चन बोले: किसी...

डेब्यू के समय ऋतिक से तुलना पर अभिषेक बच्चन बोले: किसी को कभी कॉम्पिटिशन नहीं माना, जलन तो ऋतिक से कभी नहीं हुई


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत एक साथ ही साल 2000 में की थी। ऋतिक की फिल्म कहो ना प्यार है ब्लॉकबस्टर हुई, वहीं अभिषेक और करीना की फिल्म रिफ्यूजी फ्लॉप हो गई। अब इंटरव्यू में अभिषेक ने ऋतिक संग तुलना पर बात की।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि क्या ऋतिक रोशन के साथ एक ही समय पर डेब्यू करने पर उन्हें कभी उनसे जलन महसूस हुई। इसके जवाब में अभिषेक ने कहा, हां हमारी तुलना होती थी। लेकिन एक नए कलाकार के तौर पर मुझे कभी भी जलन महसूस नहीं हुई।

रिफ्यूजी में अभिषेक के साथ करीना कपूर नजर आई थीं।

रिफ्यूजी में अभिषेक के साथ करीना कपूर नजर आई थीं।

मैंने कभी इसे उस नजरिए से नहीं देखा, क्योंकि मैंने कभी किसी को अपना मुकाबला नहीं समझा। और मैं ये घमंड से नहीं कह रहा, बल्कि इस सोच से कह रहा हूं कि मैं जो करता हूं, वो कोई और नहीं कर सकता और जो आप करते हैं, वो मैं नहीं कर सकता, क्योंकि मैं जैसा हूं, वैसा कोई और नहीं हो सकता। कलाकारों की तुलना करना मुझे ठीक नहीं लगता, क्योंकि यह कला के खिलाफ है। अब किसे पसंद करना है, वो आपकी अपनी पसंद है।

अभिषेक ने आगे कहा, मैं इसका एक उदाहरण कला से देता हूं। मेरे दो पसंदीदा पेंटर सुभाष आवचट और परेश मैती हैं। मैं दोनों को बहुत पसंद करता हूं, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि इनमें से कौन बेहतर है, क्योंकि कला सबके अपने नजरिए की बात होती है। किसी को एक कलाकार ज्यादा पसंद आ सकता है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि वह दूसरे से बेहतर है। ऐसा कहना उनके अलग-अलग काम और शैली का अनादर होगा। अभिषेक का मानना है कि यही बात एक्टर्स पर भी लागू होती है।

ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल ने भी डेब्यू किया था।

ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल ने भी डेब्यू किया था।

अभिषेक ने ऋतिक की तारीफ करते हुए कहा, ‘ऋतिक एक शानदार एक्टर हैं और मेरे अच्छे दोस्त भी। मैं सच में बहुत खुश हूं कि उन्होंने अब तक जितना कुछ हासिल किया है और जो आगे भी कर रहे हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन उससे भी ज्यादा, मैं उन्हें इंसान के तौर पर पसंद करता हूं।’

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments