Friday, August 1, 2025
Homeटेक्नोलॉजी2025 किआ कैरेंस क्लाविस 1 लीटर डीजल में 19.54km चलेगी: पेट्रोल...

2025 किआ कैरेंस क्लाविस 1 लीटर डीजल में 19.54km चलेगी: पेट्रोल में 16.66kmpl का माइलेज, लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स के साथ 23 मई को लॉन्च होगी

[ad_1]

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किआ मोटर्स इंडिया भारतीय बाजार में 23 मई को नई प्रीमियम MPV कैरेंस क्लाविस लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी ने आज (17 मई) इसके माइलेज की डिटेल्स शेयर कर दी हैं।

कार में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार डीजल इंजन के साथ 19.54kmpl का माइलेज देगी। वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 16.66kmpl का माइलेज मिलेगा।

कंपनी इसे 8 मई रिवील किया था। अपडेटेड MPV को किआ कैरेंस के प्रीमियम मॉडल के रूप में पेश किया गया है। यानी इसमें कैरेंस से ज्यादा फीचर मिलेंगे।

इसमें नई डिजाइन लैंग्वेज और कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

11 लाख रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत कंपनी ने कार को 7 वैरिएंट के साथ उतारा है। इसमें HTE, HTE(O), HTK, HTK+, HTK+(O), HTX और HTX+ शामिल हैं। क्लाविस को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। क्लाविस की कीमत मौजूदा किआ कैरेंस से ज्यादा हो सकती है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति XL6, किआ कैरेंस और टोयोटा रूमियन से रहेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments