Thursday, July 31, 2025
Homeमनोरंजन‘हेरा फेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे परेश रावल!: मेकर्स के...

‘हेरा फेरी 3’ में नजर नहीं आएंगे परेश रावल!: मेकर्स के साथ मतभेद के कारण बाबू राव ने लिया फैसला; 2026 में रिलीज होगी फिल्म

[ad_1]

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म हेरा फेरी 3 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिल्म में परेश रावल नजर नहीं आएंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स और परेश रावल के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद हो गए थे, जिसके चलते एक्टर ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे 2022 में अक्षय कुमार ने भी फिल्म से किनारा कर लिया था, जिससे दर्शकों को निराशा हुई थी, लेकिन बाद में वह फिल्म में लौट आए थे। ठीक उसी तरह उम्मीद की जा रही है कि परेश रावल भी वापसी कर सकते हैं।

साल की शुरुआत में हुआ था फिल्म का ऐलान

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अपने एक पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

फिल्म में तब्बू भी आ सकती हैं नजर

फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे थे कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

‘हेरा फेरी 1’ में नजर आई थीं तब्बू

‘हेरा फेरी’ के पहले पार्ट में तब्बू नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद साल 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म में तब्बू नजर नहीं आई थीं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments