Thursday, July 31, 2025
Homeखेलरोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय: कोहली के...

रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय: कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर, कुसल मेंडिस हिट विकेट हुए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को खेले गए IPL एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हरा दिया। अब मुंबई की टीम 1 जून को पंजाब के साथ क्वालिफायर-2 खेलेगी। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से खेलेगी।

मुंबई के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। वे कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले लीग के दूसरे बैटर भी बने।

पढ़िए MI Vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

फैक्ट्स…

  • गुजरात टाइटंस IPL के इस सीजन सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बनी। टीम ने इस सीजन 27 कैच ड्रॉप किए। GT ने अपने पहले पांच मैचों में कुल 5 कैच गिराए थे, लेकिन इसके बाद के अगले 10 मैचों में 22 कैच छोड़ दिए।
  • मेंस T20 लीग में सबसे ज्यादा 25 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव के नाम हो गया है। उन्होंने इस सीजन 15 बार 25+ का स्कोर किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13 पारियों के साथ केन विलियमसन (IPL 2018) और शुभमन गिल (IPL 2023) के नाम था।

पहले रिकॉर्ड्स…

1. रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने

रोहित शर्मा IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने। उनके अब 302 सिक्स हो गए हैं। रोहित ने आज 81 रन की पारी खेली। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स में क्रिस गेल टॉप पर हैं, उन्होंने अपने 142 मैचों में कुल 357 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 266 मैचों में 291 छक्के दर्ज हैं। चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 278 मैचों में 264 सिक्स लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के लगाकर इस सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है।

2. रोहित IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर

रोहित शर्मा IPL में 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 266 मैचों में अब तक 8618 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 6769 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 184 मैचों में 6565 रन बनाए हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं।

3. राशिद को एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे

IPL के एक सीजन में किसी गेंदबाज को सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड अब राशिद खान के नाम है, जिन्हें IPL 2025 में कुल 33 छक्के लगे हैं। दूसरे स्थान पर हैं मोहम्मद सिराज, जिन्हें 2022 के सीजन में 31 छक्के पड़े थे। उनके बाद युजवेंद्र चहल और वनिंदू हसरंगा हैं। दोनों को 2024 और 2022 में 30-30 छक्के पड़े।

अब मोमेंट्स…

1. रोहित के लगातार ओवर में कैच छूटे, कूट्जी- मेंडिस ने जीवनदान दिया

  • जेराल्ड कूट्जी ने रोहित का कैच छोड़ा दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने शॉर्ट ऑफ लेंथ की बॉल फेंकी। रोहित ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप फाइन लेग पर खड़े जेराल्ड कूट्जी के पास गई, उनके पास कैच पकड़ने के आसान-सा मौका था। लेकिन उन्होंने गंवा दिया। रोहित इस समय 3 रन पर बैटिंग कर रहे थे।
जेराल्ड कूट्जी ने फाइन लेग पर रोहित को जीवनदान दिया।

जेराल्ड कूट्जी ने फाइन लेग पर रोहित को जीवनदान दिया।

  • कुसल मेंडिस से रोहित का कैच छूटा तीसरे ओवर में रोहित को फिर से जीवनदान मिला। इस बार विकेटकीपर कुसल मेंडिस से 12 रन पर उनका कैच छूटा। सिराज की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर थी। रोहित क्रीज छोड़कर बाहर आए, खुद को जगह बनाकर जोरदार शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लग गया। गेंद तेजी से स्लिप की ओर गई, लेकिन मेंडिस के दाहिने हाथ की ओर थी और वह सीधा-सा कैच पकड़ नहीं पाए।
रोहित शर्मा का 12 रन पर कैच कुसल मेंडिस ने छोड़ा।

रोहित शर्मा का 12 रन पर कैच कुसल मेंडिस ने छोड़ा।

2. सुदर्शन-कूट्जी के जगलिंग कैच से बेयरस्टो आउट

8वें ओवर की पहली बॉल पर जॉनी बेयरस्टो 47 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने ऑफ स्टंप्स पर ओवरपिच बॉल फेंकी, इसे बेयरस्टो ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की। गेंद अच्छे से बल्ले पर आई, लेकिन हवाई शॉट लगा। साई सुदर्शन ने छलांग लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उन्होंने गेंद हवा में उछाल दी और पास में खड़े कूट्जी ने कैच पूरा किया।

साई सुदर्शन के हाथ से बॉल लगकर कूट्जी के पास गई। उन्होंने 47 रन पर बेयरस्टो का कैच पकड़ा

साई सुदर्शन के हाथ से बॉल लगकर कूट्जी के पास गई। उन्होंने 47 रन पर बेयरस्टो का कैच पकड़ा

3. मेंडिस ने दूसरा कैच छोड़ा, सूर्या को 25 रन पर जीवनदान

मेंडिस ने दूसरा कैच छोड़ा, सूर्या को 25 रन पर जीवनदान जेराल्ड कूट्जी के ओवर में सूर्यकुमार यादव का कैच छूटा। वे इस समय 25 रन पर थे। कूट्जी ने ओवर की दूसरी बॉल ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर लेंथ पर फेंकी। सूर्या ने कट शॉट खेला, लेकिन बाहरी किनारा लग गया। गेंद स्लिप की तरफ गई। विकेटकीपर मेंडिस ने दाहिनी ओर डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ में टिक नहीं पाई। इसी ओवर की आखिर बॉल पर सूर्या और रोहित के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हुई।

IPLमें अपना पहला मैच खेल रहे कुसल मेंडिस ने 2 कैच ड्रॉप किए।

IPLमें अपना पहला मैच खेल रहे कुसल मेंडिस ने 2 कैच ड्रॉप किए।

4. कुसल मेंडिस हिट विकेट हुए, सुदर्शन की चौके से फिफ्टी

7वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। मिचेल सैंटनर के ओवर की दूसरी बॉल पर कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए। वे 20 रन ही बना सके। इसी के साथ साई सुदर्शन के साथ उनकी फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हो गई। साई सुदर्शन ने इसी ओवर में लगातार दो चौके लगाकर फिफ्टी पूरी की।

कुसल मेंडिस ने अपने पहले मैच में 20 रन बनाए।

कुसल मेंडिस ने अपने पहले मैच में 20 रन बनाए।

5. बुमराह की यॉर्कर पर सुंदर बोल्ड

14वें ओवर में गुजरात ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की चौथी बॉल पर बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए। वे दो रन से फिफ्टी चूक गए। इतना ही नहीं, बुमराह ने 84 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।

वाशिंगटन सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए।

वाशिंगटन सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए।

____________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गुजरात टाइटंस IPL-18 से बाहर:मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया; रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रन बनाए, बोल्ट को 2 विकेट

2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस IPL 2025 से बाहर हो गई है। उसे एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments