Wednesday, July 30, 2025
Homeदुनियारास्ता भटकने से हुआ था मेक्सिकन नेवी शिप हादसा: न्यूयॉर्क में...

रास्ता भटकने से हुआ था मेक्सिकन नेवी शिप हादसा: न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया था; 22 घायल, 2 की मौत… VIDEO

[ad_1]

वॉशिंगटन DC53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेक्सिकन नेवी का शिप कुआउतेमोक शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया था, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए थे और 2 की मौत हो गई थी। जिनमें 11 की हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यूयॉर्क सिटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस जहाज को साउथ की ओर न्यूयॉर्क हार्बर से बाहर जाना था, और रास्ते में ब्रुकलिन वॉटर फ्रंट पर फ्यूल भरवाने के लिए रुकना था।

इसके बाद शिप को आइसलैंड जाना था, लेकिन रात करीब 8:30 बजे, जहाज गलत दिशा में चला गया और ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे पहुंच गया, जहां इसे नहीं जाना था।

शिप मैनहट्टन में पियर 17 से रवाना हुआ था, जो ब्रुकलिन ब्रिज के पास है। कुआउतेमोक पर 277 क्रू मेंबर थे।

ब्रिज के डेक की ऊंचाई 127 फीट है, जबकि जहाज के टावर (मस्तूल) की ऊंचाई 158 फीट है। जहाज और ब्रिज के डेक की ऊंचाई में करीब 31 फीट का अंतर था, यही हादसे की वजह बना था।

इस हादसे का पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments