स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुस्तफिजुर IPL में 61 विकेट ले चुके हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में जोड़ा है। वे ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मैकगर्क IPL 2025 के बचे हुए मैचों में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।
मुस्तफिजुर इससे पहले 2022 और 2023 सीजन में DC के साथ थे। उन्होंने 2016 में अपने पहले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खिताब जीता था, इस दौरान उन्होंने 16 विकेट लिए थे। मुस्तफिजुर उसी साल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ ईयर का टाइटल जीतने वाले पहले विदेशी प्लेयर बने थे।

मुस्तफिजुर 2022 और 2023 सीजन में DC के लिए खेल चुके हैं।
IPL में 61 विकेट ले चुके
मुस्तफिजुर 4 IPL टीमों के लिए खेल चुके हैं। 2024 में वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इसके अलावा मुस्तफिजुर मुंबई, दिल्ली और राजस्थान के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 57 IPL मैचों में 61 विकेट लिए हैं। DC ने इस सीजन के उन्हें 6 करोड़ रुपए में शामिल किया हैं।
DC के लिए तीसरे लेफ्ट आर्म पेसर
मुस्तफिजुर दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होंगे। टीम के पास पहले से मिचेल स्टार्क और टी नटराजन भी हैं। स्टार्क टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में एक बार 5 विकेट लेकर 14 विकेट लिए हैं।

2024 में मुस्तफिजुर चेन्नई के लिए खेले थे। मेगा ऑक्शन में वे अनसोल्ड रहे थे।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतना जरुरी
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद 17 मई IPL फिर से शुरू होने वाला है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में अभी 11 मुकाबलों में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है तो बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। दिल्ली के बचे तीन मैच गुजरात, मुंबई और पंजाब के खिलाफ हैं। हालांकि लास्ट 5 मैचों में दिल्ली को सिर्फ एक में ही जीत नसीब हुई है।
मैकगर्क के लिए सीजन खराब रहा
जैक फ्रेजर-मैकगर्क के लिए 2025 IPL सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्हें पहले छह मैचों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। मैकगर्क सीजन में मात्र 55 रन बना सके।