Thursday, July 31, 2025
Homeदुनियापाकिस्तानी PM ने अमेरिका, सऊदी और चीन का जताया आभार: शहबाज...

पाकिस्तानी PM ने अमेरिका, सऊदी और चीन का जताया आभार: शहबाज बोले- भारत ने पहले हमला किया, जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे

[ad_1]

इस्लामाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे देश को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे देश को संबोधित किया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।

शहबाज शरीफ पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे थे। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।

शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया।

पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया।

भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

शहबाज ने कहा- जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे, 6 बड़ी बातें

  • हम दुश्मन पर फिर से भारी पड़े हैं। मैं असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) समेत सभी अफसरों को सलाम पेश करता हूं। हमें आप पर नाज है। हम इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे। पाकिस्तान की इज्जत के लिए फौज और अवाम दोनों काबिल हैं।
  • हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप (सेना) सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
  • ‘भारत बेशक 100% एकतरफा फैसले कर ले मगर उससे हकीकत नहीं बदलेगी। दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।’
  • पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया। जम्मू-कश्मीर एक मुसलमा तनाजा था, है और उस वक्त तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।
  • ‘दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की दिलेरी को सलाम करते हैं,, जिन्होंने भारत को जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मनों के जहाजों के परखच्चे उड़ा दिए।’
  • पाकिस्तान के PM शरीफ ने फिर झूठ बोला, ‘हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा। भारत के बुजदिलाना हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं।’

पाकिस्तान ने महज 3 घंटे में सीजफायर तोड़ा

भारत में विदेश मंत्रालय ने शाम 6 बजे सीजफायर होने की जानकारी दी थी। लेकिन 3 घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने इसके 3 घंटे बाद ही भारत के कई शहरों में गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इस वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में भारतीय ड्रोन दिखाई दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया।

चीन बोला- हम हर हालात में पाकिस्तान के साथ

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा। चीन के विदेश मंत्री ने यह बयान पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दिया।

——————————-

भारत-पाक संघर्ष से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अब जंग होना तय:हमारे पास विकल्प नहीं बचा; IMF ने पाकिस्तान को ₹20 हजार करोड़ का पैकेज दिया

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार, 9 मई को एक बयान में कहा था कि, भारत पाक की जंग अब तय है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में जंग होने के सवाल पर कहा कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments