Monday, June 2, 2025
Homeखेलनीरज आज दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे: 3 अन्य भारतीय भी...

नीरज आज दोहा डायमंड लीग में उतरेंगे: 3 अन्य भारतीय भी हिस्सा लेंगे; रात 10 बजे से एक्शन में होंगे इंडियन एथलीट


  • Hindi News
  • Sports
  • Neeraj Chopra; Doha Diamond League 2025 Indian Athelete List | Parul Chaudhary

स्पोर्ट्स डेस्क59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा आज दोहा में खेली जान वाली डायमंड लीग में भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। नीरज के अलावा, तीन अन्य भारतीय एथलीट्स भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह भारत की ओर से किसी डाइमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की सबसे बड़ी संख्या है। भारतीय एथलीट रात 10 बजे से एक्शन में होंगे।

यहां 2022 में खिताब जीतने और 2024 (88.36 मीटर) में दूसरे स्थान पर रहे नीरज मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में किशोर जेना के साथ हिस्सा लेंगे। जेना ने 2024 में भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 76.31 मीटर के थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे थे।

नीरज चोपड़ा 2024 के डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका थे, लेकिन चैंपियन बनने से 0.01 मीटर दूर रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने पहले अटेम्प्ट में 87.87 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंक कर पहला स्थान हासिल किया था।

दोहा डायमंड लीग 2025 में भारतीय

  • नीरज चोपड़ा : डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो इवेंट में हिस्सा लेंगे।
  • किशोर जेना : दूसरी पर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार 9वें स्थान पर रहे थे।
  • गुलवीर सिंह : नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक कर चुके हैं। पुरुषों की 5000 मीटर रेस में डायमंड लीग में डेब्यू करेंगे।
  • पारुल चौधरी: महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भाग ले रही हैं। इस इवेंट में वे नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं।

पीटर्स एंडरसन, जूलियन वेबर से नीरज का मुकाबला मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज का सामना दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से होगा। पीटर्स के अलावा, डिफेंडिंग चैंपियन जेकब वाडलेच (चेक गणराज्य), जूलियन वेबर (जर्मनी), मैक्स डेहनिंग (जर्मनी), जूलियस येगो (कीनियर) और रोडरिक जेनकी डीन (जापान) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कब और कहां देख सकते हैं? दोहा डायमंड लीग 2025 को भारत में वांडा डायमंड लीग यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। नीरज और किशोर का इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:13 बजे से शुरू होगा। गुलवीर सिंह 10:15 और पारुल चौधरी का 11:14 बजे से होगा।

क्या है डायमंड लीग? डायमंग लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट (मेंस और विमेंस) होते हैं। यह हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता है।

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीरीज हर साल मई से सितंबर तक आयोजित की जाती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। आमतौर पर डायमंड लीग के सीजन में प्रतियोगिताओं की संख्या 14 होती है, जिसमें फाइनल भी शामिल होता है, लेकिन कभी-कभी यह संख्या बदल जाती है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं, पहले नंबर के खिलाड़ी को 8 और 8वें नंबर के खिलाड़ी को एक पॉइंट मिलता है। 13 इवेंट के बाद सभी खिलाड़ियों के पॉइंट्स काउंट होते हैं। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। इसमें जीतने वाले खिलाड़ी को डायमंड लीग विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज मिलता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments