Sunday, June 1, 2025
Homeदुनियाजेलेंस्की बोले- तुर्किये में पुतिन का इंतजार करूंगा: पुतिन ने यूक्रेन...

जेलेंस्की बोले- तुर्किये में पुतिन का इंतजार करूंगा: पुतिन ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का ऑफर दिया था, ट्रम्प ने कहा- मीटिंग करें


कीव52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन-जेलेंस्की 11 मई को तुर्की में बात कर सकते हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुतिन के सीधी बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से मिलने की चुनौती दी है।

जेलेंस्की ने कहा, “मैं गुरुवार को तुर्किये में पुतिन का व्यक्तिगत रूप से इंतजार करूंगा।” दरअसल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 11 मई को यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा था। पुतिन ने कहा था कि वे 15 मई (गुरुवार) को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बात कर सकते हैं।

इसके साथ ही जेलेंस्की ने 12 मई से बिना शर्त 30 दिन के सीजफायर की मांग पर कहा कि उन्हें अभी भी सीजफायर पर पुतिन की सहमति की उम्मीद है। हालांकि, पुतिन ने इस अल्टीमेटम को अस्वीकार कर दिया था।

जेलेंस्की का ये फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव को स्वीकार करने के जोर देने के बाद आया है। दरअसल, ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा-

QuoteImage

रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौता नहीं करना चाहते हैं, बल्कि 15 मई को तुर्किये में मिलना चाहते हैं। जिसमें जंग को रोकने के लिए बातचीत की जा सके। यूक्रेन को तुरंत इस पर सहमत होना चाहिए।अभी मीटिंग करें!

QuoteImage

2019 के बाद पहली बार सीधी बातचीत करेंगे रुस-यूक्रेन के राष्ट्रपति

पुतिन और जेलेंस्की 2019 में केवल एक बार मिले हैं। युद्ध की शुरुआत में दोनों नेताओं के बीच बातचीत की कोशिश हुई थी मगर ये नाकामयाब रही थी। सितंबर 2022 में यूक्रेन के चार क्षेत्रों को जोड़ने के बाद, जेलेंस्की ने घोषणा की थी कि पुतिन के साथ बातचीत करना बहुत मुश्किल हो गया है।

यूक्रेन-रूस ने एक दूसरे पर तीन दिवसीय सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया

29 अप्रैल को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया था। यह सीजफायर 8 मई से लागू हुआ था। इसकी शुरुआत 7-8 मई की रात से हुई और 10-11 मई को आधी रात यह सीजफायर खत्म हो गया।

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर युद्ध विराम का 14,000 से अधिक बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यूक्रेन ने भी रूस पर स्वयं के युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

यूक्रेन ने इसे एक तमाशा बताया है। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने 11 मई की रात को 108 ड्रोन और सिम्युलेटर ड्रोन लॉन्च किए। जिसमें से 60 ड्रोन को यूक्रेन ने मार गिराया।

10 मई को फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूक्रेन के नेताओं की कीव में बैठक हुई।

10 मई को फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूक्रेन के नेताओं की कीव में बैठक हुई।

यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को सैन्य समर्थन देने की बात कही

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने 10 मई को कीव में ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी।

साथ ही सोमवार से युद्ध विराम के लिए आह्वान किया था। इस योजना को यूरोपीय संघ और ट्रम्प दोनों से समर्थन मिला है।

यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति को धमकी दी थी कि अगर वे सीजफायर पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो बाकी देश यूक्रेन को सैन्य समर्थन देंगे।

ट्रम्प बोले- ये दोनों देशों के लिए महान दिन

यूक्रेन के साथ रूस की बातचीत की पेशकश को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे दोनों देशों के लिए महान दिन बताया था। ट्रम्प ने कहा- इससे लाखों लोगों की जिंदगी बचेगी।

उन्होंने दोनों देशों के साथ काम जारी रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा अमेरिका जंग के बजाय पुनर्निर्माण और बाजार पर फोकस करेगा।

जेलेंस्की की मांग, बिना शर्त युद्ध विराम हो

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- सोमवार, 12 मई से, कम से कम 30 दिनों के लिए पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम होना चाहिए। हम एक साथ रूस से इसकी मांग करते हैं। बिना शर्त युद्ध विराम का मतलब है बिना किसी शर्त के।

जेलेंस्की ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई भी शर्त या शर्तें निर्धारित करने की कोशिश लड़ाई को लम्बा खींचने और कूटनीति को कमजोर करने का संकेत माना जाएगा।

ब्रिटिश PM बोले- पुतिन ने शांति से मुंह मोड़ा तो जवाब देंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने यूक्रेन के कीव में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “हम सभी यहां, अमेरिका के साथ मिलकर पुतिन को चुनौती दे रहे हैं। अगर वह शांति के बारे में गंभीर हैं, तो उनके पास अब यह दिखाने का मौका है।”

स्टार्मर ने कहा कि अगर पुतिन शांति से मुंह मोड़ते हैं, तो हम जवाब देंगे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और दूसरे सहयोगियों के साथ मिलकर रुस पर प्रतिबंध बढ़ाने और यूक्रेन को सैन्य सहायता देने की भी बात कही।

वोलोदिमिर जेलेंस्की, इमैनुएल मैक्रों और कीर स्टारमर यूक्रेन के कीव में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

वोलोदिमिर जेलेंस्की, इमैनुएल मैक्रों और कीर स्टारमर यूक्रेन के कीव में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

जानिए क्यों शुरू हुई रूस-यूक्रेन की जंग

फरवरी 2022- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का ऐलान करते ही यूक्रेन में रूसी टैंक धड़धड़ाते हुए घुसने लगे। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमले की गंभीर कीमत चुकानी होगी।

फरवरी 2025- अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर 90 मिनट तक बात की। इसके बाद सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिकी के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें यूक्रेन को नहीं रखा गया। ट्रम्प ने पुतिन की तारीफ की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कह दिया।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

पुतिन ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का ऑफर दिया:जेलेंस्की बोले- यह सकारात्मक संकेत, 30 दिन के सीजफायर प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई

यूक्रेन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने शनिवार को कीव में रूसी राष्ट्रपति को धमकी दी थी कि अगर वे सीजफायर पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो बाकी देश यूक्रेन को सैन्य समर्थन देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments