Sunday, June 15, 2025
Homeस्त्री - Womenजीवन को आसान बनाएं- मानसून में जल्दी खराब होती ग्रॉसरी: फ्रेश...

जीवन को आसान बनाएं- मानसून में जल्दी खराब होती ग्रॉसरी: फ्रेश रखने के 9 टिप्स, ब्रेड से लेकर दाल, मसाले तक सब रहेगा फ्रेश


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून का सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। कहीं ठंडी हवाएं सुकून देंगी तो कहीं बादल बरसकर गर्मी से राहत पहुंचाएंगे। लेकिन इस खुशनुमा मौसम के साथ ही एक नई चुनौती भी सामने आती है, रसोई में बढ़ती नमी और सीलन।

यही नमी धीरे-धीरे आपकी ग्रॉसरी को खराब करने लगती है। ब्रेड में फफूंदी, आटे में कीड़े, मसालों में सीलन और सब्जियों में सड़न, ये सब मानसून की आम समस्याएं हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खाने-पीने की चीजों को सही तरीके से स्टोर करें, ताकि मानसून के समय न सिर्फ उनका स्वाद बना रहे, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी सुरक्षित रहे।

इसलिए आज ‘जीवन को आसान बनाएं’ कॉलम में बात करेंगे कि मानसून में ग्रॉसरी आइटम्स को कैसे सीलन और नमी से बचाएं? साथ ही जानेंगे कि-

  • किन आसान तरीकों से आप किचन को फंगल फ्री रख सकते हैं?
  • खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक कैसे फ्रेश रखा जाए?

सवाल- मानसून में किन ग्रॉसरी आइटम्स में जल्दी सीलन या फंगस लगने का खतरा रहता है?

जवाब- मानसून की नमी सिर्फ दीवारों या कपड़ों में ही नहीं, बल्कि आपकी रसोई की अलमारियों में भी चुपचाप घर बना लेती है। कई बार हमें पता भी नहीं चलता और खाने-पीने की चीजों में सीलन, फफूंद या कीड़े लग जाते हैं। कुछ ग्रॉसरी आइटम्स ऐसे होते हैं, जो इस मौसम में सबसे जल्दी खराब होते हैं। उनमें फंगस लग जाता है या उनका स्वाद और रंग बदलने लगता है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि मानसून में किन ग्रॉसरी आइटम्स को सबसे ज्यादा संभालकर रखने की जरूरत होती है।

सवाल- मानसून में ग्रॉसरी आइटम्स को कैसे सीलन और नमी से बचा सकते हैं?

जवाब- मानसून में बढ़ी हुई नमी रसोई में रखे खाने-पीने के सामान को जल्दी खराब कर सकती है। दालें, आटा, मसाले और नमकीन जैसी चीजें नमी सोखकर बासी, चिपचिपी या फफूंद से ग्रस्त हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि ग्रॉसरी आइटम्स को सही तरीके से स्टोर किया जाए ताकि उनका स्वाद, पोषण और ताजगी बनी रहे। थोड़ी सी समझदारी और कुछ स्मार्ट हैक्स आपकी रसोई को सीलन से बचा सकते हैं।

सवाल- दाल-नमक में नीम की पत्तियां या तेजपत्ता क्यों रखना चाहिए?

जवाब- नीम की पत्तियां और तेजपत्ता नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं, जो इन खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं।

सवाल- किचन में सीलन या नमी होने के क्या संकेत होते हैं?

जवाब- किचन में सीलन या नमी के कई संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। नीचे दिए ग्राफिक में मुख्य संकेत देख सकते हैं।

सवाल- क्या डिब्बाबंद या पैकेज्ड ग्रॉसरी आइटम्स भी खराब हो सकते हैं?

जवाब- एक बार पैकिंग खुल जाने के बाद उसमें भी नमी पहुंच सकती है। खासकर बिस्किट, स्नैक्स, ड्राई फ्रूट्स या ब्रेड जैसी चीजों में। इन्हें खोलने के बाद अच्छे से सील करके रखना जरूरी है या जिप लॉक बैग/एयरटाइट डिब्बों में ट्रांसफर करें।

सवाल- किचन में फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

जवाब- रसोई में फंगस और सीलन से बचाव के लिए हर हफ्ते रैक और अलमारी को वाइप करें। सिरके और पानी के मिश्रण से सतहों को साफ करें। सिलिका जेल के पैकेट्स या नमक की कटोरी अलमारी में रखें, ये नमी सोख लेते हैं।

सवाल- क्या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मदद कर सकते हैं?

जवाब- हां, आप किचन में डिह्यूमिडिफायर या सिलिका पैड/नमी सोखने वाले डिवाइस रख सकते हैं। इससे रसोई में मौजूद अतिरिक्त नमी नियंत्रित रहती है और फंगस बनने की संभावना घटती है।

डिह्यूमिडिफायर

यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो हवा से नमी को खींचकर उसे कंडेन्स कर देता है। खासकर उन इलाकों में जहां मानसून के दौरान ह्यूमिडिटी लेवल 70% से ऊपर चला जाता है, वहां ये बेहद कारगर होता है। इससे रसोई में फफूंद, बदबू, चिपचिपाहट और कीटों का खतरा कम होता है।

इलेक्ट्रिक सिलिका जेल कंटेनर

सिलिका जेल एक हाईली एब्जॉर्बेंट मटेरियल है, जो वातावरण से नमी को सोख लेता है। अब बाजार में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक कंटेनर्स आते हैं, जिनमें रिचार्जेबल सिलिका जेल पैड्स होते हैं। जब यह पैड पूरी तरह नमी से भर जाता है तो इन्हें गर्म करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्ट ह्यूमिडिटी सेंसर और मॉनिटर

यह छोटे डिवाइस होते हैं जो रसोई या स्टोरेज एरिया के ह्यूमिडिटी और टेम्परेचर को लगातार मॉनिटर करते हैं। जब नमी एक निर्धारित स्तर से ऊपर जाती है, तो अलर्ट देते हैं। इससे समय रहते एक्शन लिया जा सकता है।

एग्जॉस्ट फैन या वेंटिलेशन सिस्टम

भले ही यह एक बेसिक उपाय लगे, लेकिन रसोई में अच्छी वेंटिलेशन सुनिश्चित करना सबसे पहला और जरूरी स्टेप होता है। एग्जॉस्ट फैन न सिर्फ गर्मी और बदबू निकालता है, बल्कि अंदर की नमी को बाहर निकालकर फफूंद बनने से भी रोकता है।

………………..

ये खबर भी पढ़ें…

साफ-सफाई के बावजूद भी बाथरूम में आती है बदबू:जानें इसके 6 कारण, ये 9 नेचुरल एयर फ्रेशनर बाथरूम को बनाएंगे खुशबूदार

हर किसी को अपने घर में एक साफ-सुथरा और खुशबूदार बाथरूम पसंद होता है, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी बाथरूम से एक अजीब-सी बदबू आती रहती है। हम चाहकर भी इस बदबू से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं। इसकी मुख्य वजह क्या है? बाथरूम की बदबू को दूर करने के नेचुरल उपाय क्या हैं? पूरी खबर पढ़िए..

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments