Thursday, June 26, 2025
Homeस्त्री - Womenजरूरत की खबर- यूपी में मिला 600 किलो मिलावटी दही: लिवर...

जरूरत की खबर- यूपी में मिला 600 किलो मिलावटी दही: लिवर के लिए खतरनाक, FSSAI ने बताए मिलावट की पहचान करने के 3 आसान तरीके


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Gorakhpur Artificial Dahi; Real VS Fake Curd Adulteration Detection | Zaroorat Ki Khabar

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खाने-पीने की चीजों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन मिलावटी दूध, पनीर, तेल जैसी चीजों की खबरें सामने आती हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 600 किलो मिलावटी दही पकड़ा गया है, जिसे चाट-फुल्की की दुकानों और छोटे दुकानदारों को सप्लाई किया जा रहा था। इस तरह का दही खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, फूड पॉइजनिंग हो सकती है और कई बार यह स्थिति गंभीर बीमारी तक पहुंच सकती है। इसलिए दही खरीदने से पहले हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

तो चलिए, जरूरत की खबर में आज बात करेंगे कि मिलावटी दही खाना कितना खतरनाक है। साथ ही जानेंगे कि-

  • ये मिलावटी दही कैसे बनाया जाता है?
  • मिलावटी दही की पहचान कैसे करें?
  • इससे बचने के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं?

एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, नई दिल्ली

सवाल- दही में मिलावट कैसे की जाती है?

जवाब- मिलावटखोर दही को गाढ़ा, सफेद और लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए उसमें हाइड्रोजेनेटेड ऑयल या सस्ते वनस्पति तेल की मिलावट करते हैं। इस तरह के तेलों में ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

कुछ मामलों में सिंथेटिक दूध या पहले से ही मिलावटी दूध का इस्तेमाल करके भी दही जमाया जाता है। ऐसे दूध में डिटर्जेंट, यूरिया, स्टार्च या शैंपू जैसे केमिकल्स मिले हो सकते हैं, जो दही की बनावट तो ठीक रखते हैं, लेकिन खाने योग्य नहीं होते हैं।

सवाल- मिलावटी दही को खाना सेहत के लिए कितनी खतरनाक है?

जवाब- डाइटीशियन डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। लेकिन जब इसमें हाइड्रोजेनेटेड ऑयल, सिंथेटिक दूध या केमिकल्स मिलाए जाते हैं तो इसका असर उल्टा हो जाता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर लिवर और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है।

डॉ. मिश्रा कहती हैं कि ऐसे मामलों में सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग इसे सामान्य दही समझकर बार-बार खाते रहते हैं, जिससे धीरे-धीरे शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है।

सवाल- दही की शुद्धता कैसे जांच सकते हैं?

जवाब- इसे लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कुछ आसान घरेलू जांच के तरीके सुझाए हैं। इससे दही की क्वालिटी और शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए–

सवाल- बाजार से दही खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- दही जैसे डेयरी उत्पाद सीधे आपकी सेहत से जुड़े होते हैं। इनमें मिलावट या संक्रमण होना खतरनाक है। इसलिए बाजार से दही खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप खराब या मिलावटी दही से बच सकें।

खुले दही के लिए सावधानियां

दुकान की सफाई देखें

जहां से आप दही खरीद रहे हैं, वहां साफ-सफाई अच्छी होनी चाहिए। गंदगी संक्रमण का संकेत हो सकती है।

सामान्य पूछताछ करें

दुकानदार से पूछें कि दूध कहां से आता है और दही कैसे जमाया जाता है। अगर जवाब अस्पष्ट हो या वह टालमटोल करे तो सतर्क हो जाएं।

ठंडे तापमान में रखा हो दही हमेशा बर्फ में या फ्रिज में रखा होना चाहिए। तापमान का ध्यान न रखा जाए तो दही जल्दी खराब हो सकता है।

जरूरत लगे तो घर पर जांच करें शक हो तो उंगली से रगड़कर या गर्म पानी में घोलकर मिलावट की जांच करें।

पैकेजिंग वाले दही के लिए सावधानियां

FSSAI नंबर और सील चेक करें पैकेज्ड दही पर फूड सेफ्टी (FSSAI) नंबर, ब्रांड सील और पैकेजिंग की सही स्थिति देखें।

मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जांचें एक्सपायर दही में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। खाने से पहले दही की तारीख, गंध और स्वाद जरूर जांचें।

सवाल- क्या दही जमाने की घरेलू विधि मिलावटी दही से बचने का बेहतर उपाय है? जवाब- बिल्कुल, घर पर दही जमाना सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है। बस ध्यान रखें कि दूध अच्छी क्वालिटी का हो और जिस जामन (दही का थोड़ा हिस्सा) से दही जमा रहे हैं, वो साफ हो। इस तरह आप खुद के लिए और परिवार के लिए हेल्दी दही तैयार कर सकते हैं।

सवाल- मिलावटी दही को लेकर शिकायत कहां करें? जवाब- अगर आपको लगता है कि आपने जो दही खरीदा है वो मिलावटी है तो इसकी शिकायत करना बहुत आसान है। आप सीधे FSSAI की वेबसाइट पर या उनके मोबाइल एप “Food Safety Connect” पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा अपने इलाके के फूड इंस्पेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट, या कंज्यूमर फोरम में भी संपर्क किया जा सकता है।

सवाल- बाजार में दही के अलावा और कौन-कौन से डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावट की जाती है? जवाब- सिर्फ दही ही नहीं, बल्कि मिलावटखोर दूध, पनीर, घी, मक्खन और क्रीम जैसी चीजों में भी मिलावट कर सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले सावधानी बरतें।

……………………..

ये खबर भी पढ़िए…. जरूरत की खबर- मिलावटी बेसन की 538 बोरियां जब्त:सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक मिलावटी बेसन, घर पर आसानी से करें असली बेसन की पहचान

बेसन हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। मिलावटी बेसन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसलिए इसे खरीदते वक्त सतर्कता जरूरी है। हालांकि कुछ आसान तरीकों से घर पर मिलावटी बेसन की पहचान कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments