Monday, June 16, 2025
Homeभारतअहमदाबाद प्लेन क्रैश का VIDEO बनाने वाले का इंटरव्यू: 17 साल...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का VIDEO बनाने वाले का इंटरव्यू: 17 साल का आर्यन बोला- पहली बार नजदीक से प्लेन देखा; अब जिंदगीभर हवाई सफर नहीं करूंगा


  • Hindi News
  • National
  • Ahmedabad Civil Hospital LIVE Photos Update | Air India Plane Crash Video

अहमदाबाद36 मिनट पहलेलेखक: कमल परमार

  • कॉपी लिंक

17 साल का आर्यन असारी, जो प्लेन क्रैश के दिन अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब एक घर की छत पर था। आर्यन ने एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के क्रैश का जो वीडियो बनाया, वह वायरल हो गया।

हादसे के बाद शुरुआत में इसी वीडियो से पता चला था कि इस विमान के साथ आखिर क्या हुआ था।

आर्यन ने भास्कर को बताया कि उसने पहली बार हवाई जहाज करीब से देखा था। इस हादसे के बाद अब वह कभी हवाई जहाज से यात्रा नहीं करेगा।

पुलिस 17 साल के आर्यन असारी को शनिवार को पूछताछ के लिए ले गई है। असारी का घर अहमदाबाद एयरपोर्ट और हादसे वाली जगह के बीच लक्ष्मीनगर इलाके में है। दैनिक भास्कर ने आर्यन से बातचीत की।

पहले देखिए आर्यन के बनाए वीडियो को

यह वीडियो आर्यन ने ही अपने घर की छत से रिकॉर्ड किया था।

यह वीडियो आर्यन ने ही अपने घर की छत से रिकॉर्ड किया था।

भास्कर की आर्यन से बातचीत, कहा- मैंने कभी इतने पास से विमान नहीं देखा था

  • ‘मैंने अपने जीवन में पहली बार किसी विमान को इतने करीब से देखा था। मैं गुजरात के अरावली जिले के कंटोल गांव में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा हूं। पापा अहमदाबाद में मेट्रो में सुपरवाइजर हैं। स्कूल में छुट्टी होने के चलते मैं तीन दिन पहले ही अहमदाबाद आया था।’
  • ‘मेरे पापा इसी बिल्डिंग में किराए से रहते हैं। मैं दोपहर में छत पर था। तभी मैंने प्लेन के आने की आवाज सुनी और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। प्लेन बिल्कुल मेरे सिर के ऊपर से गुजरा था। प्लेन थोड़ा हिल रहा था, लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आया, क्योंकि मैंने पहली बार ही इतने करीब से कोई प्लेन गुजरते हुए देखा था। मैंने वीडियो रिकॉर्ड करना जारी रखा। आखिरकार, जब मैंने वीडियो को जूम-इन किया, तो अचानक प्लेन आगे जाकर किसी जगह टकरा गया और जोरदार धमाका हुआ।
  • ‘आग का गोला देखकर मैं बहुत डर गया था। मैं भागकर नीचे आया और लोगों को इसके बारे में बताया। मैं अपने पापा और कुछ रिलेटिव को भी वह वीडियो भेजा। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। आर्यन कहते हैं- मुझे अब प्लेन से बहुत डर लगने लगा है और मैं कभी भी प्लेन में नहीं बैठूंगा।’

मकान मालिक ने कहा- इंजन की आवाज बंद हो गई थी

दिव्य भास्कर की टीम ने मकान मालकिन कैलासबा से भी बात की। कैलासबा भी हादसे के वक्त छत पर ही थीं। कैलासबा पहले एयरपोर्ट पर एक कैजुअल लेबर के तौर पर काम करती थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने 1988 में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को भी करीब से देखा था।

उन्होंने कहा, ‘जब यह प्लेन छत से गुजरा तो मुझे भी कुछ अजीब सा महसूस हुआ था क्योंकि आमतौर पर विमान हवाई अड्डे से सटे नीम के पेड़ के बहुत ऊपर से गुजरते हैं, लेकिन यह प्लेन नीम के पेड़ के बगल से गुजरा था। मैं रोजाना यहां से गुजरने वाले कई विमानों को देखती हूं।’

उन्होंने बताया, ‘आमतौर पर जब कोई प्लेन हमारी छत के ऊपर से गुजरता है, तो उसमें से बहुत आवाज आती है, लेकिन यह प्लेन जब हमारी छत के ऊपर से गुजरा तो बिल्कुल भी शोर नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे उड़ान भरने के बाद प्लेन के इंजन बंद हो गए थे। ऐसा लग रहा था जैसे कि प्लेन हवा में रुक सा गया था।’

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे की ये खबरें भी पढ़ें…

​​​​1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)

3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments