Saturday, June 14, 2025
Homeटेक्नोलॉजीUPI सर्विस देशभर में डाउन: गूगल पे और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म...

UPI सर्विस देशभर में डाउन: गूगल पे और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म से पेमेंट करने में यूजर्स को आ रही दिक्कत


  • Hindi News
  • Business
  • UPI Down, Outage Disrupts Nationwide Payments On Google Pay, Paytm And Others

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में सोमवार (12 मई) को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस टेक्निकल इश्यू के चलते डाउन हो गई। इस आउटेज की वजह से यूजर्स को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज का रियल टाइम स्टेटस बताने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, करीब शाम 5 बजे से दिक्कत आनी शुरू हुई। वहीं, शाम 7 बजे सबसे ज्यादा 913 शिकायतें दर्ज की गईं।

शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सबसे ज्यादा परेशानी

यह डाउन डिटेक्टर का स्क्रीन शॉट है, जिस पर डेटा शो कर रहा है कि शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शिकायतों का ग्राफ हाई रहा।

यह डाउन डिटेक्टर का स्क्रीन शॉट है, जिस पर डेटा शो कर रहा है कि शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शिकायतों का ग्राफ हाई रहा।

करीब 31% लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत

समस्या फेस कर रहे करीब 31% लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत आई। 47% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 21% को खरीदारी करने में दिक्कतें हुईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कई यूजर्स UPI सर्विस डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं।

पेटीएम से पेमेंट करने पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा, ‘UPI एप कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है’। पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है, जब UPI सर्विस डाउन हुई है।’

UPI को NCPI ऑपरेट करता है

भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

UPI कैसे काम करता है

UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ता है। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदारी भी आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments