Thursday, May 22, 2025
Homeदुनियापाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया: कहा-...

पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया: कहा- पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर अटैक बेबुनियाद; हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे


इस्लामाबाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे देश को संबोधित किया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।

शहबाज शरीफ पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे थे। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।

शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया।

पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया।

भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

शहबाज ने कहा- जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे, 6 बड़ी बातें

  • हम दुश्मन पर फिर से भारी पड़े हैं। मैं असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) समेत सभी अफसरों को सलाम पेश करता हूं। हमें आप पर नाज है। हम इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे। पाकिस्तान की इज्जत के लिए फौज और अवाम दोनों काबिल हैं।
  • हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप (सेना) सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
  • ‘भारत बेशक 100% एकतरफा फैसले कर ले मगर उससे हकीकत नहीं बदलेगी। दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।’
  • पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया। जम्मू-कश्मीर एक मुसलमा तनाजा था, है और उस वक्त तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।
  • ‘दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की दिलेरी को सलाम करते हैं,, जिन्होंने भारत को जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मनों के जहाजों के परखच्चे उड़ा दिए।’
  • पाकिस्तान के PM शरीफ ने फिर झूठ बोला, ‘हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा। भारत के बुजदिलाना हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं।’

सीजफायर के ऐलान के बाद महज 3 घंटे में भारत में गोलाबारी और ड्रोन अटैक

भारत में विदेश मंत्रालय ने शाम 6 बजे सीजफायर होने की जानकारी दी थी। लेकिन 3 घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने इसके 3 घंटे बाद ही भारत के कई शहरों में गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इस वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा।

दूसरी तरफ पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में भारतीय ड्रोन दिखाई दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया।

शहबाज शरीफ के संबोधन से जुड़ी पल-पल की खबर पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

06:50 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को धन्यवाद दिया

शहबाज शरीफ ने कहा- हम दुश्मन पर फिर से भारी पड़े हैं। मैं असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) समेत सभी अफसरों को सलाम पेश करता हूं। हमें आप पर नाज है।

06:33 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज ने धमकी दी, कहा- जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे

पीएम शहबाज ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा, हम इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे। पाकिस्तान की इज्जत के लिए फौज और अवाम दोनों काबिल हैं।

हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।

06:24 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज का दावा- दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है 

शहबाज शरीफ ने कहा, ‘भारत बेशक 100 एकतरफा फैसले कर ले मगर उससे हकीकत नहीं बदलेगी। दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।’

06:22 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज बोले- पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद

पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया। जम्मू-कश्मीर एक मुसलमा तनाजा था, है और उस वक्त तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।

06:19 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शरीफ का दावा- पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा

शहबाज शरीफ ने दावा किया, ‘दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की दिलेरी को सलाम करते हैं,, जिन्होंने भारत को जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मनों के जहाजों के परखच्चे उड़ा दिए।’

06:17 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

शहबाज ने कहा- पाकिस्तान ने भारत को बड़ा घाव दिया

पाकिस्तान के PM शरीफ ने फिर झूठ बोला, ‘हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा। भारत के बुजदिलाना हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं।’

05:57 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चीन बोला- हम हर हालात में पाकिस्तान के साथ

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी की रक्षा में उसके साथ खड़ा रहेगा। चीन के विदेश मंत्री ने यह बयान पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत के दौरान दिया।

05:54 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी राष्ट्रपति बोले- हमारी सेना ने भारतीय हमले का करारा जवाब दिया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय हमले का करारा जवाब दिया है। X पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से अपनी आर्मी पर भरोसा रहा है। हमने भारत की सैन्य ताकत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है।

01:02 PM10 मई 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-पाक तत्काल सीजफायर पर राजी हुए

भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल रूप से सीजफायर पर सहमति बन गई है। शनिवार 10 मई को शाम 5 बजे से पूर्ण सीजफायर लागू हो गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments