Friday, June 20, 2025
Homeस्त्री - Womenखाने के बाद की गलत आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत: तुरंत...

खाने के बाद की गलत आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत: तुरंत सोना, मोबाइल स्क्रॉल करना और पानी पीना नुकसानदायक, जानिए सही आदतें


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्सर खाना खाने के बाद कुछ लोग लेट जाते हैं, टीवी देखने लगते हैं या फोन स्क्रॉल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-छोटी आदतें शरीर में खाने के पचने के तरीके और उसके प्रभाव को सीधे प्रभावित करती हैं।

खाने के बाद हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं। पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है, ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है और हॉर्मोन का संतुलन बदलता है। अगर इस दौरान ऐसी गलत आदतें अपना लेते हैं तो इसका असर न सिर्फ पाचन तंत्र पर पड़ता है, बल्कि हमारी एनर्जी और मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होते हैं। इसलिए खाने के बाद की हेल्दी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है।

तो चलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि खाना खाने के बाद कौन-सी आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं? साथ ही जानेंगे कि-

  • खाने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

एक्सपर्ट: शिल्पी गोयल, डाइटीशियन, रायपुर, छत्तीसगढ़

सवाल- खाना खाने के बाद हमारे शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं?

जवाब- खाना खाने के बाद शरीर एक खास प्रक्रिया से गुजरता है, जिसे ‘पोस्टप्रांडियल फेज’ कहते हैं। इसमें हमारा दिमाग, पाचन तंत्र, हाॅर्मोन और ब्लड सब मिलकर खाने को एनर्जी और पोषण में बदलने का काम करते हैं। आइए इसे इन पॉइंट्स से समझते हैं।

खाना पहुंचते ही दिमाग को मिलता सिग्नल

जैसे ही हम खाने की शुरुआत करते हैं, ब्रेन को स्वाद और खुशबू से सिग्नल मिलते हैं। हमारा ‘सैटायटी सेंटर’, जो ब्रेन का ऐसा हिस्सा होता है, जो पेट भरने का एहसास देता है। यह धीरे-धीरे बताने लगता है कि पेट भर रहा है और अब खाना बंद कर देना चाहिए।

बढ़ता शुगर लेवल खाना पचते ही उसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में बदल जाते हैं। पैंक्रियाज ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने के लिए इंसुलिन नामक हाॅर्मोन बनाता है, जो शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

डाइजेस्टिव जूस और एंजाइम होते एक्टिव

पेट में बनने वाला एसिड और एंजाइम (जैसे पेप्सिन और लिपेज) खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं ताकि हमारा शरीर उन्हें आसानी से पचा और सोख सके।

भूख वाले हॉर्मोन होते कम खाने के बाद भूख बढ़ाने वाले हॉर्मोन कम हो जाते हैं और पेट भरने वाले हॉर्मोन ज्यादा हो जाते हैं। इससे हमें लगता है कि पेट भर गया है।

आंतों के बैक्टीरिया खाना पचाने में मददगार

खाना छोटी आंत तक पहुंचता है, जहां से विटामिन, मिनरल और फाइबर खून में चले जाते हैं। आंतों में मौजूद बैक्टीरिया भी फाइबर को पचाने में मदद करते हैं।

शरीर का ‘रेस्ट एंड डाइजेस्ट’ मोड होता एक्टिव पेट भरते ही शरीर आराम और पाचन के मोड में चला जाता है। खाना पचाने के लिए शरीर आराम की स्थिति में आ जाता है ताकि पाचन ठीक से हो सके। अगर इस समय आप गलत आदतें अपनाते हैं तो पाचन बिगड़ सकता है।

सवाल- खाना खाने के बाद किन आदतों से बचना चाहिए?

जवाब- अगर हम खाने के बाद गलत आदतें अपनाते हैं तो ये कई समस्याओं का कारण बन सकती हैं। यहां ऐसी 10 आदतें दी गई हैं, जिनसे आपको खाना खाने के बाद बचना चाहिए।

सवाल- खाने के बाद कौन-सी आदतें फायदेमंद हैं?

जवाब- खाने के बाद की कुछ अच्छी आदतें हमारी सेहत और पाचन के लिए बहुत मददगार होती हैं। इसे नीचे दिए इस ग्राफिक से समझिए-

आइए, इन पॉइंट्स को आसानी से समझते हैं।

खाने के बाद जरूर टहलें खाने के बाद धीरे-धीरे टहलने से शरीर में शुगर का लेवल सही रहता है। पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। डायबिटीज केयर जर्नल की एक रिसर्च के अनुसार, खाने के बाद 10 मिनट की वॉक ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करती है।

सीधा बैठें या अपनी पीठ सीधी रखें खाने के बाद सीधा बैठने से पेट में एसिड रिफ्लक्स और पाचन की परेशानी नहीं होती है। इससे डाइजेस्टिव जूस सही तरीके से काम करता है और दिक्कतें कम होती हैं।

थोड़ी देर बाद पानी पिएं

खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। एक साथ बहुत ज्यादा पीने से पाचन एंजाइम्स डायल्यूट हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि खाने और पानी के बीच कम-से-कम 30 मिनट का गैप जरूर रखें।

सौंफ या हर्बल माउथ फ्रेशनर लेना

सौंफ, अजवाइन या त्रिफला जैसे नेचुरल एजेंट्स खाने के बाद लेने से एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है। इनमें डाइजेस्टिव एंजाइम्स बूस्ट होते हैं और खाना अच्छे से पचता है।

सवाल- खाना खाने के कितनी देर बाद सोना चाहिए?

जवाब- खाने के बाद कम-से-कम 2 से 3 घंटे बाद सोना सबसे बेहतर माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लेटते ही शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और पेट में बना एसिड ऊपर की ओर जा सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस और रिफ्लक्स जैसी समस्याएं होती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के मुताबिक, देर से सोने और खाने के बीच सही गैप रखने से डाइजेशन बेहतर होता है और नींद की क्वॉलिटी भी सुधरती है।

सवाल- क्या खाना खाते ही ब्रश करना ठीक है?

जवाब- नहीं, तुरंत ब्रश करने से दांत कमजोर हो सकते हैं, खासकर जब आपने खट्टा या मीठा खाया हो। इससे दांतों की बाहरी परत खराब हो सकती है। सही तरीका यह है कि खाने के बाद कम से कम 30 मिनट इंतजार करें, फिर ब्रश करें। आप उस बीच में मुंह पानी से धो सकते हैं।

……………….

ये खबर भी पढ़ें… ज्यादा आम खाने से बढ़ता पिंपल्स-छाले का खतरा:किन लोगों को करना चाहिए परहेज, जानें खाने का सही तरीका और सावधानियां

कुछ लोगों को 2-3 आम खाने के बाद या लगातार कुछ दिन सिर्फ एक आम खाने से भी चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे निकल आते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या वाकई आम स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments